Well Come

Click To Buy

Top 10 Health Tips / हेल्थ टिप्स हिंदी में

Advertisemen 300x250

                         Top 10 Health Tips / हेल्थ टिप्स 



             सुबह 15 से 20 मिनट ज़रूर टहले

कहते हैं रोज़ सुबह टहलने से इंसान रोग मुक्त रहता है। दरअसल ये बात सच भी है अगर आप स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो उसके लिए घंटों तक दौड़ने की कोई जरूरत नहीं है, बल्कि रोज सुबह 15 से 20 मिनट टहलने से भी स्वस्थ रहा जा सकता है।

टहलने से शरीर में हृदय रोग और हड्डियों से जुड़ी हुई बीमारियां नहीं होती, इसके अलावा मधुमेह जैसी घातक बीमारी के होने का खतरा भी बेहद कम हो जाता है।

सुबह का वातावरण ठंडा होता है, इसलिए ठंडे वातावरण में दौड़कर मस्तिष्क को तो आराम मिलता ही है इसके अलावा तनाव से मुक्ति प्राप्त होती है। टहलने से उच्‍च रक्‍तचाप की समस्‍या से राहत मिलती है। रक्‍तचाप सामान्‍य रहता है और शरीर में रक्‍त-प्रवाह सुचारू रूप से होता है।

टहलने के दौरान आपकी हर सांस आपके लिए सेहत लेकर आती है, क्योंकि इससे मोटापा नहीं बढ़ता और यदि मोटापा बढ़ चुका है तो धीरे-धीरे आपका मोटापा कम हो जाएगा और आप हेल्दी और फिट दिखने लगेंगे।

2. जंक फूड को कहे न

जंग फूड जितना बुरा बोलने और सुनने में लगता है, उससे कई गुना ज्यादा बुरा हमारे स्वास्थ्य के लिए है। जंक फूड खाना शरीर में मोटापे और बीमारियों को न्योता देने के बराबर है। यदि आप जंक फूड खाते हैं तो इसे खाना तुरंत बंद करें क्योंकि इससे हमारे शरीर को एक भी लाभ नहीं मिलता तथा शरीर में बीमारियों के लिए नए-नए द्वार खुल जाते हैं।


यह मनुष्य के शरीर के लिए एक अभिशाप की तरह है, नियमित रूप से जंक फूड खाने से मोटापा और पुरानी बीमारियों जैसे हृदय रोग, टाइप 2 मधुमेह और कुछ तरह के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। जंक फूड में मौजूद वसा की उच्च मात्रा के कारण, यह गंभीर स्वास्थ्य परेशानियों की ओर जाता है।




सही समय पर भोजन करना शरीर को संतुलित रखने में मदद करता है। सही समय पर भोजन करने से शरीर तनाव मुक्त रहता है और काम में मन लगता है।

1. आपको नाश्ता करने से जुड़े कुछ उपयोगी टिप्स दिए गए हैं 


  • अपने नाश्ते में प्रोटीन को जरूर लें।
  • सुबह उठने के 30 मिनट बाद ही नाश्त करें।
  • सामान्यतः नाश्ता करने का सही समय सुबह 7 बजे माना जाता है। 

2. नीचे आपको दोपहर के खाने से संबंधित कुछ टिप्स बताए गए हैं -
  • नाश्ते और दोपहर के खाने में कम से कम 4 घंटे का अंतर रखें।
  • दोपहर का खाना शाम 4 बजे के बाद न खाएं।
  • दोपहर का भोजन करने का सही समय 12:45 माना जाता है।

3. नीचे आपको रात के खाने से संबंधित कुछ जरूरी टिप्स बताए गए हैं -
  • रात का भोजन 6 बजे से 8 बजे तक कर लेना चाहिए ।
  • रात का खाना खाने और सोने के बीच में कम से कम तीन घंटों का अंतराल जरूर रखें।
  • रात 10 बजे के बाद खाना नहीं खाना चाहिए।
  • सोने से कुछ समय पहले भोजन करने से आपको नींद आने में मुश्किल हो सकती है।

4. जायदा चटपटा खाना करें कम



भारत सहित कई एशियाई देश मसालों के लिए प्रसिद्ध हैं यहां मसालों की खेती के साथ-साथ चटपटे मसाले द्वारा निर्मित कई व्यंजन लोगों द्वारा पसंद किए जाते हैं लेकिन हाल ही में जरनल न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित हुए एक अध्ययन से पता चला है कि मिर्च का डिमेंशिया से संबंध होता है।


चटपटा खाने के बाद दूध पीना नुकसानदायक हो सकता है, ज्यादा मसालेदार और चटपटा भोजन करने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जिससे अल्सर जैसी समस्या भी हो सकती है। चटपटा भोजन करने के बाद दूध पीने से तो आपकी पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। यहां तक कि खाने के बाद 15 मिनट तक तो आपको पानी तक नहीं पीना चाहिए। इससे भी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।


5. घर के आसपास जमा न होने दें पानी


अगर आप भारत में रहते हैं तो आप इस बात से भली-भांति परिचित होंगे कि बारिश के मौसम में मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियां जैसे मलेरिया, जीका और डेंगू के मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ जाती है। यह केवल एक वजह से होता है, बारिश के मौसम में जगह-जगह पानी भर जाता है जिसके कारण मच्छरों को पनपने की जगह मिल जाती है।



अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करना मोटापे, टाइप 2 मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर जैसी कई बीमारियों को आमंत्रित करने जाता है। आप जितनी चीनी कम खाएंगे उतने ही स्वस्थ रहेंगे, चीनी का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट व शरीर के हिस्से पर वसा एकत्रित हो जाती है, जिससे मोटापा, दांतों के सड़ने, डायबिटीज और इम्यून सिस्टम कमजोर होने जैसी समस्याएं होती हैं। चीनी का अधिक सेवन अधिक कैल्शियम सोखता है, जिससे बालों, हड्डियों, खून व दांतों पर असर पड़ता है। चीनी पाचन तंत्र को भी प्रभावित करती है



अधिक मात्रा में फैट होने के बावजूद ड्राई फ्रूट्स अविश्वसनीय रूप से पौष्टिक और स्वस्थ होते हैं। ड्राई फ्रूट्स जैसे - काजू, बादाम, किशमिश, खजूर, छुहारा, चिरौंजी, अखरोट, नारियल और मूंगफली आदि का सेवन हफ्ते में दो बार करना चाहिए। यह मैग्नीशियम, विटामिन ई, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरे हुए होते हैं।


पर्याप्त नींद लेना हमारे शरीर और दिमाग दोनों के लिए ही लाभदायक होता है। खराब नींद इंसुलिन प्रतिरोध को बढ़ा सकती है, आपके भूख हार्मोन को कमजोर कर सकती है और आपके शारीरिक एवं मानसिक स्थिति पर प्रभाव डाल सकती है। खराब नींद वजन बढ़ाने और मोटापे के लिए जिम्मेदार होती है। सही नींद ना लेने से आंखों के नीचे काले धब्बे बढ़ने लगते हैं।


पर्याप्त पानी पीने के कई फायदे हो सकते हैं। आश्चर्यजनक रूप से, यह आपके द्वारा जलाई जाने वाली 'कैलोरी' की संख्या को बढ़ा सकता है। दही पानी की समस्या को शरीर में से दूर रखने में अच्छा विकल्प होता है।

इसमें पानी की मात्रा 85 प्रतिशत तक हो सकती है और शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं। पानी की कमी होने से खतरनाक पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकल पाते जिसके कारण हमारे शरीर के अंदर बीमारियां घर बनाने लगती हैं। एक व्यक्ति को दिन में 7 से 8 गिलास पानी पीना चाहिए।




सब्जियां और फल फाइबर, विटामिन, खनिज और कई एंटीऑक्सिडेंट से भरे होते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग सबसे अधिक सब्जियां और फल खाते हैं वे लंबे समय तक जिंदा रहते हैं और ऐसे लोगों में हृदय रोग, टाइप 2 मधुमेह का खतरा कम होता है। फल और सब्जियां खाने वाले लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं। वैसे आपको बता दें आम दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल है, इसको फलों का राजा भी कहते हैं  लेकिन डॉक्टरों का सबसे पसंदीदा फल सेब माना जाता है।







कृपया मेरे ब्लॉग को लाइक करें और अपने दोस्तों को फेसबुक व्हाट्सएप पर शेयर करें

आप पड़ रहे थे Top 10 हेल्थ टिप्स मुझे उम्मीद है कि मेरे द्वारा बताई गई Health Tips आपके लिए उपयोगी साबित होगी। इसी के साथ साथ में आपसे निवेदन करता हूं कि इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करें।  










Advertisemen 336x280

Read Also:

Related Posts
Disqus Comments